Bhoomi Ka Marketplace

11 Apr 2026 Ranchi By CED Admin
Bhoomi Ka Marketplace
दिनांक 11.04.2026 को रांची के बीएनआर होटल में Bhoomi Ka Marketplace कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन #GermanCooperation, #Welthungerhilfe, #CWS एवं #VAAGDHARA के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस कार्यक्रम में कृषक उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़े किसान तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों के कृषि उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग से जोड़ना तथा ऑर्गेनिक खेती के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किए। कई किसान ऑर्गेनिक उत्पाद लेकर आए, जिससे स्थानीय और प्राकृतिक खेती की ताकत स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर अग्रगति के जिला समन्वयक रुपेश ठाकुर एवं मो० बेलाल अंसारी ने अग्रगति द्वारा गठित 5 एफपीओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा किसानों को इससे जुड़ने की विशेषताओं को साझा किया।
🌟 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ (सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री, झारखंड) उपस्थित रहे। उन्होंने ऑर्गेनिक खेती, शुद्ध खान-पान के महत्व और किसानों को बाजार से जोड़ने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने किसानों को प्रेरित किया कि वे ऑर्गेनिक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें और अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचाएं।
back top